भागलपुर, अप्रैल 16 -- कटिहार जिला मुख्यालय से जुड़ाव सालमारी क्षेत्र के लोगों के लिए आज भी एक बड़ी चुनौती है। सड़क मार्ग से 40 किलोमीटर और रेल मार्ग से 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। सड़क मार्ग खासतौर पर बेहद कठिन और समयसाध्य है। सिंगल रोड, तीव्र मोड़ और जगह-जगह जाम के कारण लोगों को सामान्य दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं। कोर्ट, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज या लंबी दूरी की यात्रा के लिए कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचना भी एक बड़ी समस्या है। जाम की वजह से कई बार ट्रेन भी छूट जाती है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ जाती है। हालांकि बलरामपुर से कटिहार तक स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे भविष्य में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं आजमनगर प्रखंड जाने वाले बांध की सिंगल सड़क भी जानलेवा बन चुकी है। बरसात में गड्ढों और खराब हालात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.