भागलपुर, अप्रैल 14 -- कटिहार जिले का आबादपुर इलाका आज भी विकास की रोशनी से दूर है। बिहार-बंगाल की सीमा से सटे इस क्षेत्र की 10 पंचायतों के लोग बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेल रहे हैं। बाढ़ हो या बीमारी, लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। इससे समय, पैसे और जान तक का खतरा बना रहता है। गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए बारसोई तक जाना पड़ता है। वहीं बाढ़ के दौरान पूरा इलाका मुख्यालय से कट जाता है। रोजगार की कमी के चलते बड़ी संख्या में लोग पलायन को मजबूर हैं। यदि आबादपुर को प्रखंड का दर्जा मिल जाए तो न सिर्फ प्रशासनिक सुविधा लोगों की दहलीज तक पहुंचेगी, बल्कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और रोजगार की स्थिति भी सुधरेगी। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का विकास भी संभव हो सकेगा। इससे इस पिछड़े इलाके की तस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.