भागलपुर, जून 4 -- शहरी कामकाजी महिलाओं की परेशानी प्रस्तुति: ओमप्रकाश अम्बुज, मोना कश्यप कटिहार शहर की महिलाएं आज शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन उनकी राह में अभी भी कई बुनियादी अड़चनें हैं। सुरक्षित माहौल, सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा, घर-परिवार का सहयोग और आर्थिक सहायता की कमी उनके आत्मनिर्भर बनने में बाधक बन रही है। कामकाजी महिलाएं न केवल खुद को सशक्त बना रही हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। फिर भी उन्हें रोज़ सामाजिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अगर उन्हें एक बेहतर, सुरक्षित और सहायक माहौल मिले, तो वे न सिर्फ अपने सपनों को साकार करेंगी, बल्कि समाज को भी नई दिशा देंगी। कटिहार शहर की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने हुनर और मेहनत से पहचान बना रही हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई ऐ...