औरंगाबाद, जून 13 -- प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। घर से लेकर कार्यालय, मॉल, बड़े-बड़े प्रतिष्ठान में एसी, बड़े कूलर, पंखा चलकर लोग गर्मी से बचाव करते दिख रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। ऐसे में दिनभर रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती लोगों को जी का जंजाल बनने लगी है। आमतौर पर मई, जून, जुलाई, अगस्त में बिजली की मांग अधिक हो जाती है। शहर से लेकर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में दिन हो या रात बिजली की आवाजाही मुसीबत बनी हुई है। रात में बिजली की आपूर्ति के समय में भी बार-बार बिजली की कटौती लगी रहती है। भीषण गर्मी में लोग बाहर निकालने के बजाए घरों में रहना पसंद करते हैं क्योंकि बाहर लोगों को गर्मी व धूप और धूल भरी हवाओं का सामना करना पड़ता है। घर में रहने के दौरान बिजली नहीं मिलने की भी समस्याए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.