एटा, फरवरी 15 -- एटा। अवागढ़ से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी विकट हो जाती है। रोडवेज बसें यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के लिए सड़क किनारे रुक जाती हैं। प्राइवेट बसें और टेंपो भी सड़कों पर ही खड़े होकर सवारियां भरते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ जाती है। स्थानीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि जाम के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। बाहर से आने वाले लोग जाम की समस्या से परेशान होकर कस्बे में कम आना पसंद करते हैं, जिसका व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि अलग से बस स्टैंड बन जाए तो सड़कें खाली रहेंगी और बाजार में रौनक बढ़ेगी। छात्र-छात्राओं को भी बस पकड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.