एटा, मार्च 1 -- डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों और दुर्घटनाओं में बुरी तरह से घायलों को मौत के मुंह से निकालकर नया जीवन देते हैं। इतना ही नहीं, हर डॉक्टर अपने गंभीर से गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए जी-जान लगा देता है, लेकिन किसी मरीज के साथ अनहोनी की स्थिति में उसके तीमारदार जो व्यवहार करते हैं वो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। हिन्दुस्तान के बोले एटा अभियान में डॉक्टरों ने इस पर बात की। मरीज को सही करने 'पर रहता है हर डाक्टर का प्रयास जिले में आए दिन मरीजों की मौतों होती रहती है। इसमें अधिकांश मौत बिना रजिस्टर्ड डाक्टरों के यहां होती है। मरने वालों में अधिकांश प्रसव पीड़िता महिलाएं होती है। मरीजों की मौत के बाद मामले शांत हो जाते है। दूसरी ओर अगर भूल से भी किसी एमबीबीएस डाक्टर के यहां हो जाती ...