एटा, जुलाई 1 -- एटा। वर्तमान में एटा-अलीगंज मार्ग की चौड़ाई इतनी कम है कि दो बड़े वाहन एक साथ मुश्किल से गुजर पाते हैं। इससे न केवल यातायात धीमा होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है। खासकर सुबह और शाम के समय, जब स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे इस मार्ग का उपयोग करते हैं, तो स्थिति और भी विकट हो जाती है। संकरे मार्ग के कारण अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है और ईंधन की खपत बढ़ती है। मार्ग की कम चौड़ाई के कारण अक्सर वाहनों के टकराने या पलटने की खबरें आती रहती हैं। खासकर रात के समय या खराब मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। बीमार व्यक्तियों या आपातकालीन सेवाओं के लिए भी यह मार्ग एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि इस मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख ग्रामीण क्षेत्र जैसे अलीगंज, जैथरा, धुमरी, बागवाला, परसोंन आदि स्...