उन्नाव, मई 3 -- उन्नाव, संवाददाता। पालिका ईओ ने सिविल लाइंस, केवटा तालाब, कचहरी रोड पर फॉगिंग, सफाई आदि व्यवस्था का औचक निरीक्षण कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। अधिशासी अधिकारी शनिवार को मौके पर स्थलीय जायजा लेने पहुंचे और फॉगिंग करने वाली टीम से सवाल कर रोस्टर भी देखा। उन्होंने कहा कि वार्डों में नियमित फॉगिंग कराई जाए। जिन वार्डों में फॉगिंग नहीं हो रही है, वहां के लोग सूचना फॉगिंग करवा सकते हैं। असल में, शहर में गंदगी की वजह से कई बार संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 'बोले उन्नाव अभियान के तहत 20 अप्रैल के अंक में बंधुहार वार्ड की समस्या 'एक नहीं कई समस्याएं, कौन-कौन सी बताएं और 22 अप्रैल के अंक में सिविल लाइंस मध्य वार्ड की परेशानी 'यहां रहते जिलेभर के अफसर पर समस्याएं मिलेंगी दर-दर शीर्षक से प्रकाशित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.