उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव, संवाददाता। पार्कों की अव्यवस्थाओं पर नगर पालिका ने ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने बैठने की व्यवस्था के लिए 100 लोहे की चेयर बनवाने की शुरुआत की है। पहले फेज में शहर के पार्को में इन्हें रखा जाना है। इसके बाद मंदिर और सार्वजनिक स्थलों पर रखवाया जाएगा। असल में, शहर में पार्क लोगों को स्वस्थ रखने और उनके मनोरंजन के लिए बनाए जाते हैं। नगर पालिका और उद्यान के अलावा अन्य की लापरवाही की वजह से पार्क कूड़ा घर बन गए हैं। बाउंड्री टूटी तो कहीं गंदगी फैली है। झूलों के नाम पर टेढ़े-मेढ़े एंगल ही नजर आते हैं। शाम होते ही अराजकतत्व अड्डा जमा लेते हैं। आवास-विकास स्थित पटेल के अलावा निराला और पन्नालाल पार्क व मनोरंजन समेत अन्य पार्कों का भी कुछ यही हाल है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 'बोले उन्नाव अभियान के तहत 12 जनवरी क...