उन्नाव, फरवरी 17 -- देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों के लिए बीमारियों से लड़ना लाचार बना रहा है। रिटायर सैनिकों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए रामलीला मैदान में बनने वाले अस्पताल के निर्माण में 20 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं पर कानूनी दांव-पेंच के कारण बन नहीं सका है। रिटायर सैनिकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अस्पताल के लिए शहर में कोई नया स्थान तय किया जाए और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स से छुटकारा मिलना चाहिए। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से बातचीत में सैनिकों ने कहा कि सरहद पर जंग लड़कर तो जीत आए पर अब अपनी सेहत की जंग हार रहे हैं। देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वालों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्नाव में पांच हजार रिटायर सैनिक हैं। 31 सैनिक वीरगति को प्राप्त हो चुके हैं। देश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.