उन्नाव, अप्रैल 28 -- नुरदी नगर मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। यहां कई प्राचीन मंदिर हैं। इनमें स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज के लोग भी पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान से लोगों ने अपनी पीड़ा साझा की। सभी ने एकसुर में कहा कि यहां पानी का एकमात्र साधन इंडियामार्का हैंडपंप ही है। इसमें अधिकांश खराब हैं। टैक्स अदायगी के बावजूद लोग गांवों से बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं। महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। टूटी सड़कों पर बहते गंदे पानी से लोग गुजरने को मजबूर हैं। वीआईपी इलाके की परिधि से सटे नुरदी नगर के लोग कई दशकों से टैक्स अदा कर रहे हैं। इसके बाद भी यहां मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो रही हैं। मोहल्ले में यदि कोई बीमार हो जाए तो एम्बुलेंस को गलियों से होकर अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इससे मरीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.