उन्नाव, मार्च 11 -- होली के दिन दिल खिल जाते हैं. रंगों में रंग मिल जाते हैं...मस्ती, धमाल और उल्लास के पर्व होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हुड़दंग का असली आनंद तो रंगों से ही है, पर जरा ठहरिए खुशियों के रंगों से सराबोर करने वाली होली पर रंग खलल डाल सकते हैं। बाजार में मिलावट वाले रंग भी तेजी से बिक रहे हैं। इनसे त्वचा, आंख व बालों तक को नुकसान हो सकता है। जरूरी है कि रंग पर्व पर खुद ही सावधानी बरती जाए। वरना धड़ल्ले से बिक रहे ये मिलावट वाले रंग बड़ी मुसीबत खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। होली को लेकर बाजारों में रौनक है। पर्व में मस्ती करने के लिए लोग पहले से ही खरीदारी में जुटे हैं। बाजार में दर्जनों किस्म के रंग-गुलाल और स्प्रे मौजूद है। हालांकि, इस बार हर्बल कलर की भी बाजार में भरमार है। ऐसे में लोगों को केमिकल मुक्त रंगों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.