आगरा, फरवरी 24 -- जगनेर, हिन्दुस्तान संवाद। राजस्थान से सटे जगनेर कस्बे में पल्लेदार कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सर्वाधिक दिक्कत मजदूरी को लेकर है। दिन भर बोरियां उठाने के बाद भी इनके हिस्से में तीन सौ चार सौ रुपये ही आते हैं। घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हर दिन शोषण का शिकार होते हैं ये पल्लेदार। उन्होंने सरकार से गल्ला मंडी में मजदूरी निर्धारित करने की मांग की है। यहीं नहीं मंडी में पल्लेदार पेयजल, शौचालय और टिन शेड की समसाओं से भी जूझ रहे हैं। जगनेर में बसई रोड पर स्थित है गल्ला मंडी। यहां सुबह करीब दो पल्लेदार काम की तलाश में पहंुंच जाते हैं। यहां किसान सरसों और गेंहू बेचने आते हैं। जगनेर के अलावा यहां राजस्थान से भी किसान पहुंचते हैं। इस संपन्न मंडी में पल्लेदारों की अपनी समस्याएं और परेशानियां हैं। संवाद के दौरान ये पल्लेदार अपनी समम...