आगरा, अप्रैल 11 -- 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। इस उपलक्ष्य में भीमनगरी का आयोजन किया जाता है। बीते सालों में इस आयोजन में शहर ही नहीं, आसपास के जनपदों के लोगों की भी हिस्सेदारी रही। इसकी तैयारियां पूरे एक साल चलती हैं। आयोजन मंडल संबंधित क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार मांग पत्र प्रशासन को सौंपता है। उनकी शिकायत है कि अभी तक विकास कार्यों को पूरा नहीं किया गया है। जबकि आयोजन में तीन दिन का समय शेष है। आगरा में भीमनगरी आयोजन विशेष महत्व रखता है। हर साल भीमनगरी का आयोजन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाता है। इस बार भीमनगरी का आयोजन डॉ भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष में किया जा रहा है। आयोजन सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 1 से सेक्टर 16 क्षेत्र में किया जाएगा। इस बार मुख्य मंच को नागपुर की दीक्षा भूमि में ब...