आगरा, मई 4 -- इरादतनगर कस्बे में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार हैं कि आंख मूंदे हुए हैं। दरअसल इरादतनगर कस्बे में एक ओवर हेड टैंक द्वारा समूचे कस्बे में पानी की सप्लाई दी जा रही है। जब कि इस ओवर हेड टैंक में दो नलकूप प्रस्तावित थे। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण चार साल बीतने पर एक ही नलकूप चालू किया गया है। दूसरे नलकूप की खुदाई भी नहीं की गई है। अब इकलौता नलकूप भी खराब हो गया है। इसका खामियाजा इरादतनगर कस्बे की जनता को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराया गया है। अब इकलौता नलकूप भी खराब हो गया है। कस्बे की जनता पेयजल के लिए तरस रही है। आपके अखबार हिन्दुस्तान के बोले आगरा संवाद के तहत शनिवार को कस्बे के लोगों ने बताया कि यह नलकूप आए-दिन खराब होता है। इ...