आगरा, मार्च 6 -- फतेहाबाद। कस्बों में हम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति करने में संविदा कर्मियों का बड़ा रोल है। 33 केवीए विद्युत उप केंद्रों की जिम्मेदारी ये संविदा कर्मी ही संभालते हैं। कहीं भी फाल्ट होने पर विद्युत पोलों पर ये ही चढ़कर मोर्चा संभालते हैं। वहां हर समय उनकी जान जोखिम में रहती है। तब ये आंधी-बारिश और तूफान की परवाह नहीं करते। बिना सुरक्षा संसाधनों व उपकरणों के ये संविदा कर्मी अपना कार्य करते हैं। इसके बाद भी इन्हें नियमित कर्मचारी नहीं बनाया जा रहा है। इन कर्मचारियों का कहना है कि जो मानदेय हमें मिलता है उससे कहीं ज्यादा तो मजदूर कमा लेते हैं। फतेहाबाद के 33/11 केवी विद्युत उप केंद्रों, कार्यालयों और बिजली आपूर्ति में संविदा कर्मी लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीणों के आक्रोश का इन्हीं को सामना करना पड़ता है। बिजली च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.