आगरा, अप्रैल 10 -- आवारा गोवंश खासकर वन गायों की समस्या जगनेर ब्लाक के किसानों के लिए बड़ा संकट पैदा कर चुकी है। यहां नील गायों का भी आतंक है। उनके झुंड भी किसानों के लिए सालों से मुसीबत बना हुआ है। किसानों की रातें खेत में फसलों की रखवाली में कट रही हैं। उन्होंने वहां मचान बना लिए हैं। दिन में लू के थपेड़ों के बीच वो वन गायों से फसलों की रक्षा करने को मजबूर हैं। फसल बचाने के लिए उन्होंने अपने खर्चों से फेसिंग (तारों की बाड़) भी लगाई है। पीड़ित किसानों की मांग है कि वन गायों को पकड़कर गोशाला या फिर जंगलों में छोड़ा जाए। जगनेर ब्लाक क्षेत्र में किसानों ने खेतों पर मचान बनाकर फसलों की रखवाली के लिए अस्थायी ठिकाने बना लिए हैं। रात के समय खेतों में बनाए गए मचानों पर किसान रात बिताते हैं और फसलों की समय-समय पर रखवाली के लिए टॉर्च जलाकर जानवरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.