रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या-26 के हरमू साकेत विहार में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। निगम की अभियंत्रण शाखा जलजमाव वाले चिन्हित क्षेत्र में नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाएगी। इस क्रम में वहां लगे लोहे के सभी ग्रिल को काटकर हटाया जाएगा व नालियों की सफाई होगी। ज्ञात हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले रांची अभियान के तहत बीते 7 जनवरी को वार्ड-26 के इस मुद्दों को उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने मामले में संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए। निर्देश दिया गया कि जिस स्थान पर नाली संकरी है, वहां सुगमता से गंदे पानी के बहाव को लेकर चौड़ीकरण से संबंधित निर्माण कार्य होगा। इसके लिए जरूरी होने पर भूमि अधिग्रहण भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.