नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- मेदिनीनगर के कोर एरिया में सड़क पर सब्जी और फल की दुकान लगाकर कारोबार करने को विवश छोटे व्यवसायियों को अगले एक साल के अंदर व्यवस्थित मार्केट मिल जाएगा। शहर के ब्राह्मण हाईस्कूल रोड में बड़ा तालाब के ठीक बगल में 2 करोड़ 37 लाख 17 हजार 673 रुपये की लागत से वेंडर मार्केट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। फिलवक्त फ्लींथ लेबल की ढलाई करने और मिट्टी भराई और उसे समलत करने का काम चल रहा है। दो फ्लोर के इस वेंडिंग जोन में करीब 150 दुकान निकाले जा रहे हैं। इस वेंडिंग जोन में सब्जी और फल विक्रेताओं को शिफ्ट करने की योजना है। चूकि सब्जी और फल विक्रेताओं को मुख्य बाजार से महज 500 मीटर के अंदर में वेंडिंग जोन मिल जाएगा। इससे उन्हे काफी सहुलियत होगी। हिन्दुस्तान अखबार ने 19 जनवरी के अंक में बोले पलामू अभियान के क्रम में फुटपाथ दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.