लखीसराय, फरवरी 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऐतिहासिक अष्टघट्टी तालाब से उठती बदबू, मंदिर के सामने लगा कूड़े-कचरे का अंबार शीर्षक से 14 फरवरी को हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर के महज पांच घंटे के भीतर असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होते ही नगर प्रशासन हरकत में आया और वार्ड संख्या 24 स्थित ऐतिहासिक अष्टघट्टी तालाब पर जेसीबी मशीन व सफाई कर्मियों की टीम पहुंच गई। इसके साथ ही तालाब परिसर और आसपास जमा कूड़े-कचरे की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया। ज्ञात हो कि शहर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाला अष्टघट्टी तालाब पिछले कुछ समय से बदहाली का शिकार था। तालाब में फैली गंदगी, कूड़े का अंबार और सड़ांध भरी बदबू से आसपास के सैकड़ों परिवार परेशान थे। खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा ग...