गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। बेतियाहाता के सरदार भगत सिंह चौक से हनुमान मंदिर होते सराफ रेजीडेंसी तक की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 3.36 करोड़ रुपये से इस सड़क को आरसीसी बनाते हुए सड़क के दोनों तरफ आरसीसी कवर्ड नाला भी बनाया जाएगा। जल्द इस सड़क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 22 सितंबर को बोले गोरखपुर की कड़ी में बेतियाहाता दक्षिणी वार्ड संख्या 26 की समस्या को प्रमुखता से 'भगत सिंह चौक तक फोरलेन बने, वार्ड में जलभराव रोकें शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर में सरदार भगत सिंह चौक बेतियाहाता से हनुमान मंदिर रोड तक लोक निर्माण विभाग द्वारा दोहरे भुगतान के चक्कर में आधी सड़क को लम्बाई में हाट मिक्स प्लांट से 04 इंच ऊंचा बना दिए जाने का मामला उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.