अलीगढ़, सितम्बर 19 -- अलीगढ़, संवाददाता। नगर निगम की टीम द्वारा शुक्रवार को राम बारात मार्ग को ठीक कराया गया। टीम ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढों को भरा। इसके अलावा मार्ग की साफ-सफाई कराई गई। जिससे आयोजन के समय कोई दिक्कत न हो। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के अभियान बोले अलीगढ़ के तहत गुरुवार को टीम ने राम बारात के मार्ग का जायजा लिया था। इस दौरान सेंटर प्वाइंट से शुरु होने वाली राम बारात के मार्ग में रामलीला मैदान तक गड्ढों की भरमार मिली थी। विष्णुपुरी, सुदामापुरी, छर्रा अड्डा पुल मार्ग पर गंदगी पसरी थी। शुक्रवार के अंक में हिचकोले खाते हुए सीताजी को व्याहने जनकपुरी पहुंचेंगे राम शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर राम बारात मार्ग को दुरुस्त किया गया। टीम ने शुक्रवार...