अयोध्या, सितम्बर 18 -- वैसे तो खेलों में हन दिनों क्रिकेट का जुनून सबसे ज्यादा है लेकिन हॉकी को पसंद करने वालों की संख्या जनपद अयोध्या में बहुत कम है। इसका कारण यह है कि हॉकी के प्रति विद्यालयीय स्तर पर न तो छात्र-छात्राओं को खेल के मैदान मयस्सर हैं और न ही हॉकी के संसाधन मिल पाते हैं। मैदान के अभाव में युवा खिलाड़ी हॉकी खेलने का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। मुश्किल यह है कि ज्यादातर स्थानों पर हॉकी खेलने के लिए ना तो उचित नहीं संसाधन है और ना ही अच्छे खिलाड़ी तैयार हो पा रहे हैं। यही खास वजह है कि रामनगरी में हॉकी खिलाड़ियों की स्थिति सकारात्मक दृष्टिकोण से नहीं देखी जा सकती है। राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान का मकबरा स्टेडियम और डॉ.भीमराव आम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर अयोध्या के अलावा शहर में कहीं भी कोई ऐसा मैदान नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.