अयोध्या, दिसम्बर 28 -- जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व सीएचसी स्तर पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र की सुविधाएं मौजूद है। इसके साथ विभिन्न स्थानों पर निजी संचालको के द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। लेकिन जिले में यह योजना अब भी अपनी पूरी क्षमता से लाभ नहीं दे पा रही है। जागरूकता की कमी, चिकित्सकों का सीमित सहयोग और व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतें इसकी बड़ी वजह मानी जा रही हैं। जनऔषधि केंद्रों पर मिलने वाली दवाएं बाजार की ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं, फिर भी बड़ी संख्या में लोग इनसे अनजान हैं। जानकारों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत मरीजों को योजना की जानकारी नहीं है, जबकि 65 प्रतिशत लोगों को यह भी पता नहीं कि उनके आसपास जनऔषधि केंद्र कहां स्थित है। जिला अस्पताल स्थित जनऔषधि केंद्र के काउंटर पर मौजूद देव वर्मा के अनुसार ...