अयोध्या, सितम्बर 15 -- अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट शहर में यदि सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो कहने को जुड़वा शहरों में 64 शौचालय हैं जिसमें 29 सार्वजनिक और 18 सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इसके बावजूद शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट की भारी कमी महसूस की जा रही है। अयोध्या में अरबों रुपए की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। शहर में कई नये बडे़ शॉपिंग मॉल खुल गए हैं। सरकारी व सार्वजनिक बैंकों की नई शाखाएं खुल गई है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। पेश है बोले टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। बीते कुछ समय से इस दिशा में कुछ काम हुआ है लेकिन अभी ज्यादातर शहर के प्रमुख बाजारों और अन्य स्थलों पर यह समस्या बरकरार है। सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को होती है। मौजूदा समय में धार्मिक पर्व दशहरा और दीपावली नजदीक है। इन त्योहार...