अयोध्या, मई 18 -- अयोध्या। जिले के अधिकांश किसान फसलों की सिंचाई के लिए नहर,ट्यूबवेल व निजी नलकूप पर ही निर्भर हैं। एक दशक पूर्व किसान अपने खेतों की सिंचाई तालाबों से भी कर लेते थे लेकिन सरकार के द्वारा मनरेगा योजना के द्वारा तालाबों की खुदाई करवाने के बाद तालाब में पानी न रुकने से किसान तालाबों से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। आज भी जनपद के 40 फ़ीसदी किसानों के पास सिंचाई के निजी संसाधन है लेकिन 60 फ़ीसदी किसान उन्हीं 40 फ़ीसदी किसानों के ऊपर सिंचाई के लिए निर्भर रहते हैं। फसल का रक्बा ज्यादा होने व सिंचाई के साधन कम होने की वजह से किसान ज्यादा पानी वाली मौसमी फसल भी तैयार नहीं कर पाते हैं। सिंचाई के साधन न होने से किसान गेहूं व धान की फसल तो तैयार करते हैं लेकिन नगदी फसल जैसे सब्जी,गन्ना,तंबाकू जैसी फसलों में कोई रुचि नहीं दिखाते हैं। सिंच...