अंबेडकर नगर, जून 14 -- अम्बेडकरनगर। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब छात्र छात्राएं स्नातक में प्रवेश लेने के लिए उत्सुक हैं। जिले में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में विज्ञान, कला, वाणिज्य व व्यावसायिक विषय के लगभग 28 हजार छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि सीबीएसई बोर्ड में तीन हजार तो आईएससी बोर्ड में 300 छात्र छात्राएं इंटरमीडिएट परीक्षा पास हुए हैं। हालांकि, बहुत सारे छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जो बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए दूसरे बड़े शहर चले गए। इसमें ज्यादातर मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गए हैं। जिले में निजी कॉलेजों के अलावा दो राजकीय, तीन एडेड व 133 वित्तपोषित कॉलेज हैं। ज्यादातर कॉलेजों में लगभग सभी कोर्स उपलब्ध हैं, लेकिन बीकॉम व एमकॉम कोर्स कम ही कॉलेजों में हैं। कला वर्ग में स्नातक करने वाले छात्रों की पहली पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.