अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- जिले में नागरिक सुरक्षा संगठन जिले में अभी व्यवहार में नहीं आ पाया है। हालांकि इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यहां कई बार बाढ़ व अन्य आपात स्थितियों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि प्रशासन ऐसी परिस्थितियों में नागरिकों को जरूरी सुविधाएं प्रदान करता है। लेकिन यदि नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन हो जाए तो यह कार्य और बेहतर ढंग से हो सकता है। बाढ़ व अन्य आपात स्थिति में जरूरी कदम उठाना, अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंधन करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा जन जागरूकता, राहत और पुर्नवास, स्वच्छता, जनकल्याणकारी कार्यों व कानून व्यवस्था में सहायता आदि में जरूरी मदद मिल सकेगी। हालांकि जिले में कुछ सामाजिक संगठन हैं जो लोगों को संबंधित मुद्दों पर लोगों को जागरूक करते हैं, लेकिन वह भी सिर्फ सीमित दायरे में रहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.