अंबेडकर नगर, दिसम्बर 7 -- बदतर प्रकाश व्यवस्था को लगभग छह माह पूर्व बोले अम्बेडकरनगर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। तब से अब तक स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग, जो कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ता है। इस मार्ग पर ही लगभग एक दर्जन से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। गौहन्ना चौराहा हो या फिर अकबरपुर अयोध्या मार्ग व बसखारी तथा इल्तिफातगंज मार्ग। इन सभी मार्ग पर या तो स्ट्रीट लाइटें खराब हैं या फिर क्षतिग्रस्त है। स्कूल व कॉलेजों के आसपास भी प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेश है बोले टीम की एक रिपोर्ट... अम्बेडकरनगर। अकबरपुर के प्रमुख चौराहे गौहन्ना व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाला दोस्तपुर मार्ग पर शाम होते ही कई स्थानों पर अंधेरा छाया रहता है। कारण यह कि इस मार्ग पर लगी लगभग एक दर्जन ...