अंबेडकर नगर, जून 15 -- अम्बेडकरनगर। जिले की प्रमुख बाजार में शुमार शहजादपुर में शौचालय की सबसे बड़ी समस्या है। सबसे बड़ी व प्रमुख बाजार का दर्जा मिलने के बाद भी शौचालय की समुचित व्यवस्था का न होना जिम्मेदारों की गंभीरता पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। शौचालय न होने से सबसे अधिक समस्या महिलाओं व बुजुर्गों को होती है। जिले की सबसे बड़ी शहजादपुर बाजार में बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए युवतियां व महिलाएं पहुंचती हैं। वैसे तो प्रतिदिन दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखती है, लेकिन पर्व के मौकों पर इनकी संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाती है। इसमें न सिर्फ अकबरपुर, बल्कि जिले के दूरदराज के क्षेत्र से भी महिलाएं शामिल रहती हैं। बड़ी संख्या में युवतियों व महिलाओं के बाजार में पहुंचने के बाद भी शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अक्सर उन्हें असहज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.