सोनभद्र, मार्च 10 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलीनडूबा गांव में पेट्रोल पंप के समीप रीवां-रांची मार्ग पर रविवार की रात लगभग डेढ़ बजे ट्रक और बोलेरो की टक्कर में दंपति की मौत हो गई तथा उनके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलरो सवार विण्ढमगंज के हरनाकछार से राबर्ट्सगंज के सहिजन गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव निवासी 48 वर्षीय नागेश्वर गुप्ता पुत्र रामरति गुप्ता की पत्नी 42 वर्षीय मुन्नी देवी तीन दिन पहले अपने पुत्रों 14 वर्षीय चंदन और 10 वर्षीय आकाश के साथ विण्ढमगंज के हरनाकछार अपने मायके में आयोजित विष्णु महायज्ञ में पूजा पाठ व मेला देखने गई थी। रविवार को महायज्ञ का समापन था तो नागेश्वर अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए रविवार की रात में ही हरनाकछार बोलेरो लेकर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.