आगरा, जनवरी 17 -- कस्बा में मथुरा-बरेली हाइवे पर स्थित कछला गेट रेलवे फाटक शुक्रवार की देर शाम एक बोलेरो कार चालक ने तोड़ दिया। फाटक को क्षतिग्रस्त करने के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद गेटमैन ने अस्थायी फाटक लगा दिया। सूचना के बाद रेलवे कर्मचारी पहुंच गए और फाटक को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। इसकी वजह से यहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सोरों के कछला गेट रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन विश्वनाथ ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अचानक तेज गति से गुजरे बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाकर रेलवे फाटक में टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। जब तक वह गाड़ी को पकड़ने का प्रयास करता, चालक गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद उसने अस्थायी रेलवे फाटक लगा दिया। उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। इसके बाद रेलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.