नई दिल्ली, मई 17 -- महिंद्रा इस महीने यानी मई 2025 में अपनी बोलेरो SUV पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी बोलेरो और बोलेरो नियो दोनों पर डिस्काउंट दे रही है। खास बात ये है कि कंपनी मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। इस महीने आप इस SUV को खरीदने का प्लान बनाते हैं तब आपको 90,700 रुपए तक का फायदा मिल जाएगा। कंपनी इस पर कैश डिस्काउंट के साथ एक्सेसरीज और कॉर्पोरेट ऑफर दे रही है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 31 मई तक मिलेगा। बोलेरो कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 9.95 लाख रुपए से 12.15 लाख रुपए तक हैं।महिंद्रा बोलेरो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस न्यू महिंद्रा बोलेरो निओ में रूफ स्की-रैक, न्यू फॉग लाइट, एंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ हेडलैंप और डीप सिल्वर कलर स्कीम में तैयार स्पेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.