प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। साइकिल से सब्जी बेचने जा रहे युवक को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा परियावां निवासी 45 वर्षीय दौलतराम सोनकर गांवों में फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। वह मंगलवार को साइकिल से सब्जी बेचने जा रहा था। ब्रम्हौली चौराहे से हाईवे पार करते हुए कोराली गांव की ओर घूमा तभी तेज रफ्तार बोलरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस ये उसे सीएचसी ऊंचाहार भेजा। इलाज के दौरान उसकी सांस थम गईं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.