औरैया, जनवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे में शुक्रवार शाम बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस से उसे अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राकेश सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी मलगवां अमावता 10 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे बाबरपुर में पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। इसी दौरान अजीतमल की ओर से आ रही बोलेरो ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक वाहन को असंतुलित गति में चला रहा था। हादसे में राकेश सिंह का पैर फ्रैक्चर हो गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि...