चित्रकूट, नवम्बर 24 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता को लिवाने एएसपी कार्यालय जा रहा था। भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार निवासी रामसजीवन प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में जवान के पद पर तैनात हैं। उसकी मौजूदा समय पर एएसपी कार्यालय में ड्यूटी लगाई गई है। रविवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे उसका 18 वर्षीय बेटा रत्नेश गांव से बाइक में लिवाने मुख्यालय कर्वी स्थित एएसपी कार्यालय आ रहा था। रास्ते में कपसेठी के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में कर्वी की तरफ से पहुंची तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रत्नेश बाइक समेत सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रत...