गोरखपुर, फरवरी 8 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सहजनवा थाना क्षेत्र के बसिया निवासी 60 वर्षीय तूफानी अपने पुत्र नंदू के साथ बाइक से सहजनवा बाजार जा रहे थे। रविवार की सुबह सात बजे के आसपास जैसे ही वह रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी सहजनवा भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही तूफानी ने दम तोड़ दिया। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.