शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- सेहरामऊ दक्षिणी, संवाददाता। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के भरगवां गांव में सोमवार सुबह हुए हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत के मामले में सामने आए घटनाक्रम ने लोगों को झकझोर दिया। तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर के बाद बालक को रौंदते और घसीटते हुए ले जाने की बात सामने आई है। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव निवासी शराफत शाह का छह वर्षीय पुत्र शान मोहम्मद मस्जिद से उर्दू की तालीम लेकर घर लौटा था। इसके बाद वह मुख्य सड़क किनारे दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रही बोलेरो कार ने पहले वाहन के दाहिने हिस्से से बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शान उछलकर कुछ दूरी पर आगे जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक घबरा गया और बोलेरो को तेजी से आगे बढ़ा दिया। बच्चा सड़क पर सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.