प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ईद की नमाज के बाद बाइक से शहर आ रहे दो किशोर और एक युवक को बोलेरो ओवरटेक करते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आई, लेकिन तबतक दोनों किशोर की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली के पूरेमोहन छैवा निवासी गुलजार का 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद दिलशाद पड़ोस के ही मुख्तार अहमद के 17 वर्षीय बेटे मोहम्मद कैफ और निजामुद्दीन के 18 वर्षीय बेटे मोहम्मद आरिफ के साथ गांव के ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद बाइक से शहर आ रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर देहात कोतवाली भुपियामऊ स्थित ओवरब्रिज पार करते ही एक बोलेरो को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से आई पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.