पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव में मंगलवार की दोपहर में स्टेट हाइवे पर बोलेरो एवं टेंपो के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। टेंपो सवार सह नावा बाजार थाना क्षेत्र के बाना गांव निवासी पति-पत्नी विजय भुइयां व गुजरी देवी एवं तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव निवासी उरूण बीवी जख्मी हो गया है। तीनों लोगों को गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है जहां इलाज जारी है। जख्मी विजय भुइयां ने बताया कि उनकी पत्नी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ओरिया-शाहद गांव में फुआ के घर गई थी। टेंपो पर सवार होकर वह पत्नी के साथ लौट रहे थे। घटना स्थल के करीब पहुंचने पर बोलेरो सीधे धक्का मार दिया जिससे टेंपो पलट गई। घटना में टेंपो सवार तीनों लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हे मेदिनीनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.