पाकुड़, फरवरी 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। शिक्षा के स्तर में सुधार लाने तथा बच्चों के बीच नियमित विद्यालय आने के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से उपायुक्त पाकुड़ व शिक्षा विभाग द्वारा की गई पहल, बोलेगा पाकुड़ के तहत महेशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन मार्निग एसेम्बली में अलग-अलग क्रिया कलाप कराया जा रहा है। कभी क्विज, अखबार पाठन, नियमित व निर्धारित समय पर विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को फूल देकर सम्मानित करना, आज आपने विद्यालय में क्या सीखा आदि कार्यक्रम कर न सिर्फ शिक्षा के स्तर में सुधार लाने बल्कि बच्चों को बोलने की क्षमता में विकास लाने का कार्य भी किया जा रहा है। गुरूवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धर्मखांपाड़ा में कक्षा चार की छात्रा नाहिदा खातुन ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका पीरीना खातुन की उपस्थिति में विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.