सिमडेगा, फरवरी 24 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के खंडानिशान भंडारटोली गांव में अवैध रुप से हो रहे अफीम की खेती को प्रशासन के द्वारा नष्ट किया गया है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर डीएसपी रणवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भंडारटोली गांव में अरुण धनवार नामक ग्रामीण अपने लगभग एक एकड़ खेत में अवैध रुप से अफीम की खेती करा रहा है। सूचना के आलोक में डीएसपी रणवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी अभियान चलाया और सीओ सुधांशु पाठक की उपस्थिति में अफीम की खेती को नष्ट करते हुए खेती के लिए उपयोग में लाए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया। पुलिस ने खेती को नष्ट करने के बाद आरोपी अरुण धनवार एवं उदय मुंडा के खिलाफ बोलबा थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत मामला दर्ज ...