सिमडेगा, अक्टूबर 10 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अपर बाजार जो कि इलाके की हृदयस्थली मानी जाती है, इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था की चपेट में है। यह इलाका न सिर्फ मुख्य सड़क से बिल्कुल सटा हुआ है, बल्कि यहां का धार्मिक, सामाजिक महत्व भी अधिक है। बावजूद इसके यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिससे आम जनता सहित अन्य यात्रियों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गंदगी के बीच सफर शुरू करना किसी यात्री के लिए सुखद अनुभव नहीं कहा जा सकता। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोग वर्षों से कचरा फेंकते आ रहे हैं। जिसपर अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.