गुड़गांव, दिसम्बर 31 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और मानवीय चेहरे का परिचय देते हुए एक ऐसे 11 वर्षीय बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला, जो बोल पाने में असमर्थ था और अपने घर का रास्ता भूल गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बदौलत बच्चा मात्र 24 घंटे के भीतर अपने माता-पिता की गोद में वापस पहुंच गया। खेलते-खेलते रास्ता भटक गया था मासूम 26 दिसंबर को सेक्टर-नौए एक दिव्यांग बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो पुलिस को सूचित किया गया। बोलने में असमर्थ होने के कारण बच्चे के साथ किसी अनहोनी की आशंका से परिजन बेहद डरे हुए थे। सेक्टर-09ए थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक के साथ-साथ पारंपरिक तरीके भी ...