फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद, यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र भी भेज दिए हैं। मंगलवार को प्रश्नपत्र जिले में पहुंचने को लेकर शिक्षाधिकारियों सहित शिक्षा विभाग भी अलर्ट रहा। प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा घेरे में रखवाया है। वहीं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे यहां पर पुलिकर्मी रहेंगे। बोर्ड ने प्रश्नपत्रों के साथ में अतिरिक्त सैट भी भेजा है। यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में 106 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इनमें 70 हजार के करीब परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पहले ही फाइनल हो गए हैं। फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए अब तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने प्रश्नपत्रों के सील्ड लिफाफे भी फिरोजाबाद में भेज दिए हैं। मंगलवार को प्रश्न...