रामनगर, मार्च 18 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मंगलवार को 29 मूल्यांकन केंद्रों से आए 58 डाटा पंचिग मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। सचिव वीपी सिमल्टी ने मूल्यांकन, अपर सचिव बीएमएस रावत ने उप प्रधान परीक्षकों, सहायक परीक्षकों कर्तव्य व दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने अंक योजना आधारित चरणबद्ध मूल्यांकन, अंकों की अंकना व ऑनलाइन डाटा पंचिग , त्रुटियों के निराकरण की जानकारी दी। बुधवार को केंद्रों के मुख्य नियंत्रक, उप नियंत्रक, पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि 21 मार्च से चार अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.