उरई, फरवरी 7 -- कोंच। नगरपालिका परिषद की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। बैठक में अधिकांश सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। जिसे कार्रवाई में शामिल कर लिया गया। सभासदों द्वारा अपने अपने वार्डों में नाली खड़ंजा आदि के भी प्रस्ताव दिए जिन्हें मंजूर कर लिया गया। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न बोर्ड मीटिंग में करीब सारे सभासद ईओ मोनिका उमराव के खिलाफ लामबंद नजर आए और जमकर हंगामा काटा। ईओ की कार्यशैली से नाराज पालिका सभासदों ने शनिवार को बोर्ड मीटिंग में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा। सभासद अमित यादव के लैटर पेड पर लिखे गए पालिकाध्यक्ष को संबोधित इस निंदा प्रस्ताव में कहा गया है कि नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव का आचरण व्यवहार अनुकूल नहीं रहता है, जिसे देखते हुए सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.