मेरठ, फरवरी 8 -- दौराला। नगर पंचायत लावड़ के सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें नगर विकास, स्वच्छता व्यवस्था और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 15वें वित्त आयोग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्षता चेयरपर्सन हज्जन आफताब बेगम ने की। बैठक में वार्ड 5 और 14 में नालों के पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए लगभग दो करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वच्छता सर्वेक्षण में बीते वर्ष की तुलना में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने, कर वसूली में तेजी लाने और नगर में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने नगर में संचालित विकास योजनाओं और कार्यों की वर्तमान स्थिति से...