मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 6 -- नगर पालिका की बोर्ड बैठक 13 अक्टूबर को होने जा रही है। इसके लिए करीब 80 करोड के विकास कार्यों का एजेंडा तैयार किया गया है। चेयरपर्सन और ईओ के हस्ताक्षर के बाद एजेंडा सभी 55 सभासदों के यहां पर पहुंचा दिया गया है। एजेंडे में करीब 128 प्रस्ताव शामिल किए गए है। जिसमें शहर के 55 वार्डों में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही पेयजल सुधार परियोजनाओं और शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को संवारने के लिए भी प्रमुख प्रस्ताव शामिल किये गये हैं। करीब चार माह बाद 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नगर पालिका की बोर्ड बैठक होने जा रही है। बैठक के लिए करीब 128 प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी किया गया है। इस एजेंडे में कांवड़ यात्रा, अग्निवीर सेना भर्ती, कर्मचारियों को ठण्डी वर्दी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और पालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.