बुलंदशहर, मार्च 8 -- जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी की अध्यक्षता और ईओ मणिजी सैनी के संचालन में आयोजित की गई। पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी ने 396289960 रुपए का वार्षिक बजट 2025 - 26 का प्रस्ताव बैठक में रखा। जिसमें बोर्ड ने सर्वसहमति से पारित कर दिया। बैठक के बाद कुछ सभासदों ने हंगामा किया। शुक्रवार को जहांगीराबाद नगर पालिका में बजट बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी और ईओ मणिजी सैनी ने कहा कि बजट से नगर में विकास के लिए करोड़ो रूपये के टेंडर अगले महीने निकाले जाएंगे। जिससे नगर में नई सड़कों का जाल दिखाई देगा। बैठक के बाद सभासद कल्पना शर्मा, मनमोहन अग्रवाल व मुन्नी अंसारी ने हंगामा शुरू कर दिया। पालिका अध्यक्ष और ईओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.